फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug peddlers,heroin,affeem, drug suppliers, drug delivery point exposed by NCB team, Chandigarh

हेरोइन तस्करों की ग्राहकों की सूची में तीन बाउंसर व कालेजों के छात्र

Fri, 12 Aug 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
drug peddlers,heroin,affeem, drug suppliers, drug delivery point exposed by NCB team, Chandigarh
police arrested drug smuggler - फोटो : file photo
चंडीगढ़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार नशा तस्करों को डिस्को में काम करने वाले तीन बाउंसरों और कालेज छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करनी थी। एनसीबी अधिकारियों की मानें तो वे अब इन कस्टमरों की लिस्ट तैयार कर उनसे पूछताछ करने की तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


एनसीबी ने खुलासा किया है कि पहले तो हेरोइन की खेप पंजाब बार्डर एरिया से आती थी, लेकिन अब पिछले कुछ समय से देखा गया है कि दिल्ली से शहर में हेरोइन की खेप पहुंच रही है।  एनसीबी ने 10 जुलाई को  610 ग्राम हेरोइन के साथ भिवानी के रहने वाले अजीत सिंह और शिवम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


610 ग्राम हेरोइन में सीधे सीधे 8 लाख का फायदा 
 एनसीबी की जांच में सामने आया की आरोपियों के पास से बरामद हेरोइन की कीमत बाजार में  10 लाख रुपये है। आरोपी हेरोइन दिल्ली से एक नाइजीरियन से खरीद कर लाए थे। एनसीबी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे प्रति दस ग्राम हेरोइन तीन हजार रुपये में बेचते थे।  इस हिसाब से ये सारी हेरोइन बिकने पर तस्करों को सीधा करीब आठ लाख रुपये का फायदा था। दोनों पिछले 6 माह से हेरोइन तस्करी कर रहे थे।  इस दौरान वे दिल्ली से कई बार हेरोइन की खेप लेकर शहर में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्पेशल ड्राइव के चलते पांच तस्करों को पकड़ा

drug peddlers,heroin,affeem, drug suppliers, drug delivery point exposed by NCB team, Chandigarh
drug-peddlers - फोटो : amar ujala
तस्कर खुद ही हेरोइन  बनाते हैं 
एनसीबी का कहना है कि तस्कर अफीम में एक केमिकल मिलाकर खुद ही हेरोइन तैयार कर लेेते हैं। तस्करों से पूछताछ में सामने आया है कि 10 किलो अफीम से एक किलो हेरोइन बनाई जा सकती है। तस्कर उसमें एक खास तरह केमिकल मिलाते हैं और हेरोइन बनाते है। यह काफी खतरनाक ट्रेंड है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह केमिकल मिलाकर हेरोइन बनाने में केमिकल की मात्रा ऊपर नीचे होने से जान को भी खतरा हो सकता है।

स्पेशल ड्राइव के चलते पांच तस्करों को पकड़ा
एनसीबी का कहना है कि स्पेशल ड्राइव केचलाकर पिछले तीन दिन में हेरोइन व अफीम केसाथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 11 जुलाई को ही एनसीबी ने सेक्टर 43 के बस स्टैंड से दो तस्करों को चप्पलों में छिपाकर ला रहे 2.7 किलो अफीम पकड़ी थी। शुक्रवार को दोनों कोर्ट में पेश कर दो दिनों के रिमांड पर ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed