फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug-peddlers, arrested, by NCB chandigarh police,

NCB ने अफीम के साथ दबोचे दो तस्कर, चप्पलों में छिपा रखी थी

Thu, 11 Aug 2016 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Aug 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
drug-peddlers, arrested, by NCB chandigarh police,
drug-peddlers - फोटो : amar ujala
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 43 से दो अफीम तस्कर गिरफ्तार किए है। दोनों आरोपियों ने अफीस छह जोड़ी चप्पलों के सोल में  2.700 किलो अफीम छिपा रखी थी। एनसीबी
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में पांच लोगों को हेरोइन व अफीम केसाथ दबोच चुकी है।

एनसीबी चंडीगढ़ के सुपिरिंटेंडेंट कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहाली फेज 11 केरहनेवाले अवतार सिंह और यूपी के शाहजहांपुर  निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। एनसीबी ने बताया कि दोनों आरोपियों वीरवार सुबह करीब 5 बजे आईएसबीटी सेक्टर 43 से गिरफ्तार किया गया। आरोपी स्विफ्ट कार में अफीम ले जा रहे थे।
विज्ञापन


एनसीबी का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अफीम को एक व्यक्ति यूपी से सेक्टर 43 बस स्टैंड तक लाया था। उसके बाद उन्होंने उससे अफीम आगे सप्लाई करने के लिए ली थी। एनसीबी ने बताया कि कार की पूरी तलाशी लेने के बाद जब अफीम का कुछ पता नही चला तो एनसीबी टीम की नजर गाड़ी में रखी 6 नई चप्पलों की जोडि़यों पर पड़ी। जब उन चप्पलों की सोल चैक की गई तो उनमें से अफीम निकलनी शुरू हुई। छह चप्पलों से कुल मिलाकर 2.700 किलो अफीम बरामद र्हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी केअनुसार आरोपी पिछले एक साल से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। एनसीबी ने 9 जुलाई को भी 1.4 किलों अफीम के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। 10 जुलाई को एनसीबी ने 610 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था और वीरवार को लगातार तीसरे दिन अफीम के बड़ी खेप के साथ दो की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed