फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug money worth Rs 35 lakhs recovered from drug smuggler in Batala

बड़ी कार्रवाई: बटाला में 35 लाख की ड्रग मनी बरामद, जलालाबाद व जगरांव में दो को पकड़ा

Tue, 01 Jun 2021 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/जलालाबाद/जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/जलालाबाद/जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Jun 2021 07:22 PM IST
सार

पंजाब के बटाला में पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह के सरगना से 35 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की। इस तस्कर की एक करोड़ 17 लाख रुपये की संपत्ति भी अब तक फ्रीज की जा चुकी है। वहीं जलालाबाद में पुलिस ने एक महिला को हेरोइन व 40 हजार रुपये की ड्रग मनी समेत धर दबोचा है। एक अन्य मामले में पुलिस ने लुधियाना के जगरांव में 750 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।

विज्ञापन
Drug money worth Rs 35 lakhs recovered from drug smuggler in Batala
बटाला में बरामद ड्रग मनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बटाला पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह के सरगना से 35 लाख रुपये ड्रग मनी के रूप में बरामद करने का दावा किया है। पिछले दिनों गिरोह के सरगना को पुलिस अमृतसर जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर लाई थी। आरोपी सरगना पूर्व सरपंच है। 

विज्ञापन


बटाला के एसएसपी रशपाल सिंह ने बताया कि 26 मई को डीएसपी गुरिंदरबीर सिंह की अगुवाई में बटाला पुलिस की एक विशेष टीम ने दो युवकों संदीप कुमार निवासी बटाला और सरवन सिंह को काबू कर उनसे पांच पिस्टल, दो राइफल और 101 कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में गिरोह के सरगना जोगिंदर सिंह निवासी गांव पुरियां कलां को भी नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


जोगिंदर सिंह को अमृतसर की केंद्रीय जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए बटाला लाया गया और उससे गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी जोगिंदर सिंह से 35 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके अलावा तस्कर जोगिंदर सिंह की नशे की कमाई से बनाई 1 करोड़ 17 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जोगिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न जिलों में एनडीपीएस एक्ट के 10 केस, लूटपाट के 2 केस, चोरी के 2, एक असलहा एक्ट और एक एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज है। जोगिंदर सिंह पर कुल 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी जोगिंदर सिंह से 10 अक्तूबर 2020 को 1 किलो हेरोइन औैर 1,35,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी जोगिंदर सिंह से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभी और अहम खुलासे होने की संभावना है।

जलालाबाद: हेरोइन व 40 हजार ड्रग मनी समेत महिला काबू
पुलिस ने हेरोइन और 40 हजार रुपये की ड्रग मनी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक एएसआई बलकार सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि महिला कैलाश रानी निवासी गांव सुखेरा बोदला हेरोइन और नशे की गोलियां बेचती है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर कैलाश रानी को काबू कर उसके पास से पांच ग्राम हेरोइन और 40 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने कैलाश रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जगरांव: 750 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी दबोचा
जगरांव पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने एक आरोपी को 750 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। जगरांव थाना सदर के एसआई जरनैल सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के एएसआई रेशम सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि राजिंदर सिंह उर्फ बाबू निवासी गांव मोही थाना सुधार अफीम बेचता है।

आरोपी मंगलवार को गांव सिधवां खुर्द की तरफ अफीम बेचने जा रहा था। सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी को 750 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर अलग-अलग थानों में नशा तस्करी के पहले भी कई मामले दर्ज हैं । आरोपी राजिंदर सिंह मध्य प्रदेश से अफीम लाकर नानकसर इलाके में बेचता है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed