फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug, drug trafficking, woman, arrested, cannabis, chandigarh crime, chandigrah police, Chandigarh,

चंडीगढ़ में नशा तस्करी, 20 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
drug, drug trafficking, woman, arrested, cannabis, chandigarh crime, chandigrah police, Chandigarh,
demo pic
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 से आपरेशन सेल ने महिला को बीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला की पहचान सेक्टर 26 बापूधाम निवासी बिमला के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला से कुल  20.500 किलो गांजा की बोरी बरामद हुई है। रविवार सुबह करीब 9.35 पर सेक्टर 26 आपरेशन सेल की टीम एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी जब टीम सेंट कबीर स्कूल के पास पहुंची तो देखा कि वहां झाडि़यों में एक महिला छुपी हुई दिखी। जिसके बाद पुलिस ने जब उसे काबू किया।
विज्ञापन


महिला के पास एक बोरी थी पुलिस ने जब खोल कर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जिसको तोलने पर उसकी मात्रा 20 किलो 500 ग्राम निकली। जिसके बाद पुलिस महिला को गांजा के साथ पकड़ कर आपरेशन सेल पूछताछ के लिए ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला सेक्टर 26 में ही लोगों को गांजा की सप्लाई करती थी। पुलिस ने महिला को जिला अदालत में पेश किया । कोर्ट ने आरोपी महिला को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब महिला से पता लगायेगी कि गांजा की सप्लाई वो कहां से लाई थी और शहर में किन किन लोगों के पास सप्लाई करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed