{"_id":"639750e9a39a2c682b497323","slug":"driver-arrested-for-tying-theft-accused-in-front-of-truck-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चोरी के आरोपी को ट्रक के आगे बांधकर घुमाने पर चालक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: चोरी के आरोपी को ट्रक के आगे बांधकर घुमाने पर चालक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
Mon, 12 Dec 2022 09:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:40 PM IST
सार
डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि थाना सिटी में भूरा सिंह निवासी मौड़ रोड व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्जकर भूरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ट्रक के आगे बांधकर लाने के आरोप में चालक जैल सिंह निवासी डेरा भाई मस्तान सिंह नगर के खिलाफ भी केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
विस्तार
धान की बोरी चोरी करते पकड़े गए युवक को ट्रक के आगे बांधकर घुमाने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने चोर के साथ ट्रक चालक पर भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस को ट्रक चालक जैल सिंह ने बताया कि वह जलालाबाद रोड पर मार्कफेड के गोदाम से ट्रक में धान की बोरियां लादकर गांव बोदीवाला ले जा रहा था। जब वह ट्रक लेकर रंग बुल्ला कंडे के किनारे बल्लमगढ़ रोड पर पहुंचा तो ट्रक के पीछे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक पहुंचे। एक ने ट्रक पर चढ़कर धान से भरी बोरी उतार ली। जबकि उसका साथी ट्रक के पीछे खड़ा था।
विज्ञापन
दोनों जब बोरी मोटरसाइकिल पर रखने लगे तो आसपास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद उसने बोरी के साथ एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान भूरा सिंह निवासी मौड़ रोड मुक्तसर के रुप में हुई। ट्रक चालक ने युवक को पकड़कर ट्रक के आगे रस्सी से बांध लिया और सड़कों पर घुमाता रहा। बाद में मलोट रोड पर बस स्टैंड चौक पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि थाना सिटी में भूरा सिंह निवासी मौड़ रोड व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्जकर भूरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ट्रक के आगे बांधकर लाने के आरोप में चालक जैल सिंह निवासी डेरा भाई मस्तान सिंह नगर के खिलाफ भी केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है।