{"_id":"570fc3094f1c1bd82f4a6ae9","slug":"drinker-man-highvoltage-drama-security-guard-drama-bhiwali-charkhi-dadri-haryana-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में टल्ली बैंक गार्ड का हाईवोल्टेज ड्रामा, हवाई फायर किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिवानी में टल्ली बैंक गार्ड का हाईवोल्टेज ड्रामा, हवाई फायर किए
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में टल्ली बैंक का सिक्योरिटी गार्ड हाथ में पिस्टल लिए
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी में नशे में धुत बैंक गार्ड ने बस स्टैंड के सामने जमकर बवाल काटा। गार्ड ने बस स्टैंड के बाहर एक के बाद एक कर तीन हवाई फायर भी किए। इसी दौरान शराब ठेके के कारिंदे और एक बुक सेंटर संचालक पर भी आरोपी ने रिवाल्वर तान दी। इससे दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीआईए टीम ने आरोपी को लाइसेंसी हथियार सहित दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी गांव चरखी स्थित ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी कोई गवाही के लिए आगे नहीं आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चरखी निवासी प्रेमसुख गांव स्थित बैंक में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नशे में धुत होकर वह बस स्टैंड के सामने पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर हवा में लहराई और जमकर उत्पात मचाया।
शराब ठेका कारिंदा और बुक सेंटर संचालक पर तानी रिवाल्वर
नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब दस मिनट यहां हंगामा करने के बाद वह यहां स्थित एक शराब ठेके पर चला गया। शराब ठेके पर पहुंचकर गार्ड ने कारिंदे पर रिवाल्वर तान शराब की बोतल मांगी। कारिंदे द्वारा बोतल देने के बाद वह दोबारा से बस स्टैंड परिसर के सामने आ पहुंच गया। इसी दौरान बस स्टैंड के सामने लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके तुरंत बाद यहां पहुंचकर उसने एक के बाद एक कर दो हवा में फायर किए। एकाएक गोली चलने से बस स्टैंड के सामने अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
शराबी गार्ड का हंगामा यहीं नहीं थमा। इसके बाद वह एक बुक सेंटर पर जा पहुंचा और काउंटर पर बैठे संचालक पर रिवाल्वर तान दी। आरोपी ने करीब पांच मिनट तक दुकान मालिक पर रिवाल्वर ताने रखी। इसके बाद वह दूसरी दुकान के पास आ गया। यहां आकर उसने रिवाल्वर से तीसरा हवाई फायर कर दिया। इसी दौरान एक दुकानदार ने मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिक्योरिटी में तैनात एएसआई केदारनाथ ने लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया।
इसके बाद सीआईए टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। सीआईए टीम ने आरोपी का लाइसेंसी रिवाल्वर और उसके पास मौजूद कारतूसों को भी अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी की रिवाल्वर से तीन जिंदा कारतूस और तीन खोल पुलिस ने बरामद किए। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से आठ और जिंदा करतूस बरामद किए गए। सीआईए टीम ने सिविल अस्पताल में आरोपी गार्ड का मेडिकल भी करवाया। जहां उसकी शराब पीने की भी पृष्टि हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।