{"_id":"ab055134a1c7f2f49dc11a398d233a29","slug":"double-murder-of-uncle-and-nephew-brutally-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत में चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर से सटे गांव सिवाह में सरपंच पद के प्रत्याशी खुशदिल के चचेरे भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के शव चौटाला रोड स्थित उनके फार्म हाउस के कमरे में बैड पर मिले।
विज्ञापन
हमलावरों ने सरपंच प्रत्याशी के भाई को सात और चाचा को मुंह में एक गोली मारी। पुलिस को मौके से एक कारतूस और एक खोल बरामद किया है। सरपंची के चुनाव की शुरुआती दौर में बनी रंजिश के चलते दोहरा हत्याकांड होने पर गांव में कोहराम मच गया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
मामला चांदनी बाग थाना के अंतर्गत गांव सिवाह का है। शनिवार रात को चौटाला रोड पर सिवाह के सरपंच पद प्रत्याशी खुशदिल के फार्म हाउस पर उसके भाई सितेंद्र (30) और दलेल (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों के सुबह फार्म हाउस पर पहुंचने के बाद हत्या का पता चला।
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग प्रभारी रामकुमार भी सूचना मिलते ही पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर उन्हें शवगृह में रखवा दिया। राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई सितेंद्र और चाचा दलेल शनिवार रात चौटाला रोड स्थित फार्म हाउस पर थे। देर रात को कुछ लोगों ने सतेंद्र को फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि उक्त लोगों ने सितेंद्र की छाती व उसके चाचा दलेल के मुंह में गोली मार दी। उस वक्त दोनों फार्म हाउस पर बने कमरे में बैड पर ही सो रहे थे। वह सुबह फार्म हाउस पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उनके खून के छींटे दीवारों पर लगे थे और सितेंद्र और दलेल का शव खून से लथपथ बैड पर पड़ा था।
पुलिस ने घटनास्थल से 312 बोर की देसी पिस्तौल का एक कारतूस और एक गोली का खोल बरामद किया है। राजेंद्र ने गांव के राजीव, राकेश और सिल्लु पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
सितेंद्र को पहले मारी सात गोली
हमलावरों ने सितेंद्र को सात गोली मारी हैं और एक छर्रा माथे में लगा हुआ है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान भी सितेंद्र के शरीर में चार ही गोली मिली। वहीं दलेल को एक गोली मुंह में मारी। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने पहले सतेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। वे दलेल के मुंह में पिस्तौल डालकर गवाही न देने की धमकी दे रहे थे। दलेल के न मामने पर उसको भी वहीं पर ढेर कर दिया।
चुनावी रंजिश बनी मौत का कारण
सितेंद्र और दलेल की हत्या का मुख्य पंचायती चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है। सितेंद्र का चचेरा भाई खुशदिल पंचायती चुनाव में सरपंच पद का उम्मीदवार था। इस चुनाव की पूरी जिम्मेदारी सितेंद्र लिए था। इसी को लेकर सितेंद्र की राकेश उर्फ पंपी, सिल्लु, राजीव उर्फ जीता में तनातनी चल रही थी। सतेंद्र के जीजा नवीन ने बताया कि सतेंद्र अपनी जान को खतरा होने की बात कहता था।
रात एक बजे व्हाट्स अप पर दिया वाइस मैसेज
सितेंद्र के मोबाइल से रात एक बजकर एक मिनट पर उसके जीजा नवीन के मोबाइल पर वाइस मैसेज आया हुआ है। नवीन ने बताया कि उसका रात को मोबाइल स्विच ऑफ था। उसने सुबह उठकर मोबाइल ऑन किया तो सितेंद्र का वाइस मैसेज आया हुआ था। उसने उसका मैसेज सुना। उसने अपने मैसेज में कहा था कि गांव के राकेश उर्फ पंपी, सिल्लु, राजीव उर्फ जीता उसको मारने के लिए आ रहे हैं। उसने सितेंद्र को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। साढ़े आठ बजे नवीन को राजेंद्र ने फोन करके बताया कि सितेंद्र और दलेल की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने इसी एसएमएस को आधार माना है।
युवा पहलवानों का प्ररेणा स्त्रोत था सितेंद्र
सितेंद्र बचपन से ही कुश्ती प्रेमी था और वह गांव का नामी पहलवान भी था। सितेंद्र ने राज्य स्तर पर कुश्ती में कई मेडल अपने नाम किए थे। सितेंद्र शाम के वक्त गांव के स्कूल में युवा पहलवानों को कुश्ती के दाव-पेंच सिखाता था। सितेंद्र की मौत से युवा पहलवानों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।
गांव में नहीं जला चूल्हा
गांव सिवाह रविवार सुबह डबल मर्डर के समाचार से दहल उठा। पूरे गांव में सितेंद्र और दलेल की हत्या की चर्चा रही। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उनके फार्म हाउस पर पहुंचे और फिर सिविल अस्पताल में पहुंचे। विस के पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान व जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन प्रोमिला कादियान के पति महेंद्र कादियान भी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाई।
रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सिवाह में चौटाला रोड स्थित एक फार्म पर सितेंद्र व दलेल की गोली मारकर हत्या कर दी। सितेंद्र को सात व दलेल को एक गोली मिली है। पुलिस ने एक कारतूस व एक खोल मौके से ही बरामद किया है। पुलिस ने राजेंद्र के बयानों के आधार पर गांव के ही राकेश, सिल्लु और राजीव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।