फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double Murder Near Gurudwara in Tarantaran of Punjab

पंजाबः तेजधार हथियारों से दो युवकों का कत्ल, गुरुद्वारा बीबी भानी के पास घर में पड़े मिले शव

Wed, 20 Feb 2019 05:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Feb 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Double Murder Near Gurudwara in Tarantaran of Punjab
dead body
पंजाब से दोहरे हत्याकांड की खबर आ रही है। यहां तेजधार हथियारों से दो युवकों का कत्ल कर दिया गया। दोनों के खून से सने शव घर में कमरे में पड़े मिले। तरनतारन में मंगलवार की देर रात गुरुद्वारा बीबी भानी के पास दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई है। दोनों युवकों की हत्या तेजधार हथियारों से की गई।
विज्ञापन


हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और मामले की जांच के लिए डीएसपी सतनाम सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस ने जुगराज सिंह के चाचा मंगा के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसएसपी चाहल ने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है कि दोनों युवकों की हत्या एक दिन पहले की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हो पाएगी। दोनों हत्याएं किसी निजी रंजिश का नतीजा हो सकती है। लखविंदर सिंह लाडी की बहन माया और रानी ने बताया कि उनके परिवार के साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

पुलिस के अनुसार, गुरुद्वारा बीबी भानी शहर के वार्ड नंबर-20 में आता है। गली के कोने में शाम सिंह का घर है। चार वर्ष पहले शाम सिंह और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शाम सिंह का लड़का लखविंदर सिंह लाडी कथित तौर पर शराब पीने का आदी है। इसके चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर जा चुकी है।

लखविंदर सिंह लाडी मेहनत मजदूरी करके अपने दो बच्चों का भरण-पोषण कर रहा था। लाडी का 22 वर्षीय दोस्त जुगराज सिंह डीजे चलाने का काम करता है। जुगराज सिंह के दोनों बच्चे उसकी बहन माया के घर में रहते है।

माया इसी मोहल्ले में अलग मकान में रहती है। मंगलवार की रात मोहल्ले के लोगों ने देखा कि शाम सिंह के घर की लाइट तो जल रही थी, लेकिन सोमवार की दोपहर के बाद से ही घर में कोई हरकत नजर नहीं आई थी।

मोहल्ला निवासियों को संदेह हुआ तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर लखविंदर सिंह लाडी और जुगराज सिंह के खून से सने शव पड़े थे। इसकी सूचना मोहल्ला निवासियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, डीएसपी (आइ) सतनाम सिंह, थाना सिटी के प्रभारी अमनदीप सिंह रंधावा दल-बल समेत मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed