फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   double murder in ludhiana, man killed her wife and BJP leader

पत्नी और भाजपा नेता को समझौते के लिए बुलाकर बेरहमी से मार डाला

Mon, 02 May 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 02 May 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
double murder in ludhiana, man killed her wife and BJP leader
लुध‌ियाना में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala

एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और भाजपा नेता को समझौते के लिए बुलाया और बेरहमी से मार डाला। वारदात पंजाब के लुधियाना के सिधवां बेट के गांव भैणी गुज्जरां में रविवार दोपहर घटी। हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद जगरांव पुलिस के आलाधिकारी और थाना सिधवां बेट के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मंजीत कौर (40) और भाजपा नेता विन्नी चंद (42) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मंजीत कौर के पति जसवंत सिंह, दिलीप सिंह, मंजीत के दामाद अंग्रेज सिंह, बेटे अंग्रेज सिंह, रुप सिंह, मलकीत कौर और कालोबाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई आरोपी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना सिधवां बेट के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि मंजीत कौर की शादी जसवंत सिंह के साथ 1989 में हुई थी। शादी के बाद जसवंत उसके साथ मारपीट करता रहता था।

बातचीत के दौरान तेजधार हथियारों के साथ दोनों पर हमला कर दिया

double murder in ludhiana, man killed her wife and BJP leader
लुध‌ियाना में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala

2007 में उसने मंजीत कौर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रहने लगी। उसने 2010 में अदालत में आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ केस दायर कर दिया। 2014 में अदालत ने जसवंत को मंजीत कौर को खर्च देने के आदेश दिए।

कुछ समय खर्च देने के बाद आरोपी ने खर्च भी बंद कर दिया। अदालत ने उसे नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान मंजीत कौर भाजपा नेता और सोशल वर्कर विन्नी चंद के पास मदद के लिए चली गई। जब जसवंत को पता चला कि मंजीत कौर विन्नी के पास मदद के लिए गई है तो उसने विन्नी चंद से संपर्क किया और समझौते की बात कही।

रविवार को आरोपी जसवंत सिंह ने विन्नी और मंजीत कौर दोनों को अपने घर समझौते के लिए बुला लिया। इस दौरान अन्य आरोपी भी वहां मौजूद थे। पहले आरोपियों ने दोनों को चाय नाश्ता कराया और उसके बाद बातचीत के दौरान आरोपियों ने कस्सी के डंडे और तेजधार हथियारों के साथ दोनों पर हमला कर दिया। दोनों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन आरोपियों के आगे किसी ने भी आने की हिम्मत नहीं की। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed