फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   double murder in hoshiarpur in land dispute

होशियारपुर: जमीन के लिए पिता-भतीजे का मर्डर, पहले गोली मारी फिर काट डाला

Tue, 22 May 2018 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Tue, 22 May 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
double murder in hoshiarpur in land dispute
होशियारपुर में डबल मर्डर
जमीन के लिए एक शख्स ने अपने बेटे और दो अन्यों के साथ मिलकर अपने पिता और भतीजे को गोली मार दी और फिर दातर से काट डाला। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। इस दौरान भौंक रहे घर के पालतू कुत्ते को भी आरोपियों ने तेजधार हथियार से काट डाला। घर में मौजूद महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ भागकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना बुल्लोवाल के अधीन गांव लमे के निवासी सुलखन सिंह (85) के दो बेटों बलवीर सिंह और सुरजीत सिंह में पिछले कई साल से जमीन विवाद चल रहा था। सुरजीत सिंह की मौत के बाद सुलखन सिंह अपने पोते हरमीत सिंह के साथ रहने लगा। इस दौरान सुलखन सिंह ने अपने बेटे बलवीर के पास जो एक एकड़ जमीन थी, उसको अपने पोते हरमीत सिंह के नाम करवा दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में रोजाना झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन


इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ती गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बलवीर सिंह ने अपने बेटे कुलबंत सिंह और दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर सुबह सवा सात बजे चारा लेने जा रहे अपने भतीजे हरमीत सिंह (37) को गली में रोक लिया। उसने उसके गले पर अपनी दोनाली से फायर कर दिया। जब हरमीत गिर गया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काट डाली। इसके बाद सभी आरोपी सुलखन सिंह के घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पशुओं को चारा डालने की तैयारी में लगे सुलखन सिंह पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी और फिर तेजधार हथियार से उसके पेट को बुरी तरह काट दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार का पालतू कुत्ता भौंकने लगा तो आरोपियों ने उसे भी तेजधार हथियार से काट डाला। इस दौरान घर में उपस्थित हरमीत की पत्नी रणजीत कौर अपनी दो बेटियों को लेकर दीवार फांदकर घर से बाहर निकली और किसी के घर में छिपकर जान बचाई।


वहीं फायरिंग की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया और पंचायत ने पुलिस को सचित किया। जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी बाप बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed