{"_id":"6058b9b98ebc3ec39f5dc1ac","slug":"dna-test-will-conduct-in-misdeed-with-minor-girl-case-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल की बच्ची गर्भवती, भाई और पड़ोसी में किसका है बच्चा, डीएनए टेस्ट से खुलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
12 साल की बच्ची गर्भवती, भाई और पड़ोसी में किसका है बच्चा, डीएनए टेस्ट से खुलेगा राज
Tue, 23 Mar 2021 02:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के जींद जिले की एक कालोनी में आठ माह की गर्भवती 12 वर्षीय किशोरी के साथ लॉकडाउन के दौरान उसके भाई द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले एक अन्य 16 वर्षीय नाबालिग ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह जानकारी किशोरी ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों को दी है। हालांकि किशोरी की मां ने अपने 14 वर्षीय बेटे पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
किशोरी के भाई को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। ऐसे में बच्चे का पिता कौन है, यह जानने के लिए प्रसव के बाद डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। हालांकि उसके आरोपी भाई का सैंपल लिया जा चुका है। अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा कि किशोरी के गर्भ में पल रहा बच्चा उसके भाई का है या पड़ोस के रहने वाले नाबालिग का।
विज्ञापन
किशोरी के स्वास्थ्य की जांच व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए सीडब्ल्यूसी ने नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर उसके इलाज का उचित प्रबंध करने के लिए कहा है। इसके अलावा डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद बच्चा अगर पड़ोसी नाबालिग का निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
भाई का लिया सैंपल
किशोरी के भाई का सैंपल लिया जा चुका है। बच्चे के जन्म के बाद उसका सैंपल लेकर इसका मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि बच्चा किसका है। फिलहाल जांच की जा रही है। - पुष्पा खत्री, डीएसपी।