{"_id":"57bc74404f1c1b9663d5097d","slug":"disturbed-men-tries-to-commit-suicide-reason-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नही हो रही थी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी नही हो रही थी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
छात्र ने निगला सल्फास
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालसा कॉलेज कैंपस में मंगलवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई जब कैंपस में कॉलेज के ही एक पूर्व स्टूडेंट ने सल्फास निगल लिया। युवक को तुरंत पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक लड़की से शादी की बात सिरे न चढ़ने पर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है।
गांव झिल निवासी जंग सिंह (22) जो खालसा कालेज में ही पहले पढ़ता था वह मंगलवार सुबह कालेज आया। कालेज के मैदान में दोपहर के समय उसने सल्फास निगल लिया। जैसे ही आसपास बैठे स्टूडेंट्स ने जंग सिंह की हालत बिगड़ते देखी उन्होंने शोर मचा दिया। कालेज स्टाफ मौके पर पहुंचा और भागदौड़ मच गई। कालेज प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा व अन्य स्टाफ की मदद से युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
माडल टाउन पुलिस चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि लड़के की हालत काफी गंभीर है। बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।