फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Disturbed men tries to commit suicide, reason marriage

शादी नही हो रही थी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 24 Aug 2016 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Updated Wed, 24 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
 Disturbed men tries to commit suicide, reason marriage
छात्र ने निगला सल्फास - फोटो : डेमो पिक
खालसा कॉलेज कैंपस में मंगलवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई जब कैंपस में कॉलेज के ही एक पूर्व स्टूडेंट ने सल्फास निगल लिया। युवक को तुरंत पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक लड़की से शादी की बात सिरे न चढ़ने पर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है। 
विज्ञापन


गांव झिल निवासी जंग सिंह (22) जो खालसा कालेज में ही पहले पढ़ता था वह मंगलवार सुबह कालेज आया। कालेज के मैदान में दोपहर के समय उसने सल्फास निगल लिया। जैसे ही आसपास बैठे स्टूडेंट्स ने जंग सिंह की हालत बिगड़ते देखी उन्होंने शोर मचा दिया। कालेज स्टाफ मौके पर पहुंचा और भागदौड़ मच गई। कालेज प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा व अन्य स्टाफ की मदद से युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


माडल टाउन पुलिस चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि लड़के की हालत काफी गंभीर है। बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed