फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disclosure: mumbai's woman sayara was aids victim

खुलासा: एड्स पीड़ित थी मुंबई की पूनम उर्फ सायरा

Wed, 20 Jan 2016 05:02 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 20 Jan 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
disclosure: mumbai's woman sayara was aids victim

लांसर कार की डिक्की से मिली लाश पूनम या सायरा की नहीं बल्कि मुंबई मुलंड के थाना कल्याणा के निकट वायकूला निवासी सलमा बानो की थी। वह एड्स जैसे गंभीर रोग से पीड़ित थी।

विज्ञापन


पूनम उर्फ सायरा उर्फ सलमा बानो के हत्या प्रकरण में अभी तक पुलिस के हाथ जो कागजात लगे हैं उनमें डाक्टर के इलाज की वो पर्चियां और टेस्ट रिपोर्ट भी है, जिसमें इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि सायरा उर्फ सलमा बानो को एड्स थी।
विज्ञापन


मगर मेडिकल उपचार की ये तमाम पर्चियों में उसके कथित नाम पूनम से बनाई गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूनम उर्फ सलमा बानो चार माह पहले मुंबई से आई थी। इसका कारण यह था कि वहां आसपास के लोगों को उसकी इस बीमारी के बारे में पता चल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत ज्यादा ड्रिंक किया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों में से एक ने बताया है कि जिस रात सलमा बानो की हत्या हुई थी, उस दिन वह मुख्य हत्या आरोपी मनोहर लाल गुप्ता उर्फ कैप्टन सहित तीन चार लोगों के साथ पंचकूला के एक होटल में थी।

यहां सलमा ने भी ड्रिंक की थी और उसके बाद किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ। इसके बाद वे पंचकूला सेक्टर-10 स्थित मनोहर के ड्राइवर राजन के किराए के मकान में आ गए थे। यहां राजन की पत्नी पायल मौजूद थी। यहां भी सलमा ने ड्रिंक की और गाली-गलौच शुरू कर दी थी।

पंचकूला पुलिस आज कर सकती है खुलासा
13 जनवरी को सायरा उर्फ सलमा हत्या प्रकरण में चंडीगढ़ सेक्टर-56 वासी मनोहर लाल गुप्ता उर्फ कैप्टन,सिरसा के कीर्तिनगर वासी राजन सिराज और उसकी कथित पत्नी नेपाली मूल की पायल को गिरफ्तार किया गया था। पंचकूला पुलिस ने इन तीनों सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। बुधवार को ये रिमांड अवधि खत्म हो रही है और जांच में जुटी पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

पुलिस कमिश्नर ने माना पैसों का विवाद
पंचकूला-अंबाला के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने मंगलवार को बातचीत में माना कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि सलमा बानो की हत्या पैसों के विवाद को लेकर हुई थी। वहीं उन्होंने पंचकूला पुलिस को निर्देश दिए कि होटल इंडस्ट्री की गतिविधियों पर भी नजर रखें, ताकि होटल इंडस्ट्री का इस्तेमाल किसी भी सूरत में असामाजिक तत्व न कर सकें।


पुरानी वारदातों में कैप्टन की होगी जांच-सीपी
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि जिस तरह से मुंबई वासी सलमा बानो की हत्या की गई। क्या इससे पहले भी इस तरह की वारदात पकड़े गए आरोपी अंजाम दे चुके हैं? इसकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सलमा से पहले जिन युवतियों की लाशें अज्ञात स्थानों पर मिल चुकी हैं उसमें क्या कैप्टन की कोई भूमिका थी? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed