खुलासाः बेटी नहीं, प्रेमी निकला 6 लोगों का कातिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में तलवंडी भाई में एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या घर से लापता बेटी ने नहीं, उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
आरोपी हत्या करने के बाद परिवार की बेटी को हिमाचल प्रदेश ले गए थे और लौटते समय गला घोंट उसकी हत्या कर लाश हरिके पत्तन दरिया से निकलने वाली राजस्थान फीडर नहर में फेंक दी थी।
एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि थाना घल्लखुर्द पुलिस ने विश्वनाथ पुत्र राजपाल सिंह वार्ड नंबर-आठ तलवंडी भाई की सूचना पर बांके लाल, उसकी पत्नी रानी, बेटा नंदू, नंदू की पत्नी ललिता व कुंदन की हत्या कर दी गई थी।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी वकील सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासी वार्ड नंबर-बारह न्यू वाटर वर्क्स तलवंडी भाई व उसका साथी जसप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी तलवंडी भाई निपाला मक्खू को उक्त लोगों की हत्या करने के आरोप में काबू किया है।
आरोपी वकील सिंह ने पूछताछ दौरान पुलिस को बताया कि उसकी बहन के साथ कुंदन ने छेड़छाड़ की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने बांके लाल के घर पर आना-जाना शुरू कर दिया और उसकी बेटी बेबी के साथ संबंध बना लिए।
बहला फुसला कर भोजन में नशीली दवा मिलवा दी
वह वकील की लैबोरेटरी में टेस्ट करवाने भी जाता था। वकील ने नंदू से कहा कि तेरे घर पर भूत प्रेत का छाया है। इलाज के साथ-साथ इसका भी उपाए करना होगा।
एसएसपी के मुताबिक 13 मार्च को वकील और उसका साथी जसप्रीत रात के समय नंदू के घर गए। वकील ने उसकी बहन बेबी को बहला फुसला कर रात के भोजन में नशीली दवा मिलवा दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बेबी को घर के बाथरूम में बंद कर दिया और कहा कि बोलना नहीं, उपाए कर रहे हैं।
उसके बाद दोनों ने परिवार के अन्य सभी सदस्यों को चाकू व कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। उसके अगली सुबह बेबी को लेकर हिमाचल प्रदेश चले गए। जब पैसे खत्म हो गए तो वापस लौट रहे थे कि बेबी ने वकील से कहा कि उसने पहले भी एक रेप का केस दर्ज करवाया हुआ है।
दोनों आरोपियों ने डर के मारे हरिके पत्तन दरिया के पास पहुंचने पर बेबी की गला घोंट कर हत्या कर दी और लाश राजस्थान फीडर नहर में फेंक दी। उसकी लाश अभी तक नहीं मिली है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी तेजधार हथियारों के मारने की बात कही गई है।