फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disabled involved in drugs racket and trafficking

विकलांग होकर भी करता था शर्मनाक करतूत

Sun, 08 Feb 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 08 Feb 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
disabled involved in drugs racket and trafficking

ये निशक्त होने की वजह से पुलिस की आंखों में धूल झोंक देता था, लेकिन इसकी शर्मनाक करतूत का खुलासा हो ही गया। मध्यप्रदेश के इंदौर से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के कई जिलों में सप्लाई करने वाले एक निशक्त तस्कर को लुधियाना थाना जीआरपी की पुलिस ने काबू किया है।

विज्ञापन


वह ट्रेनों के जरिये एक से दूसरे प्रदेश में नशीला पदार्थ पहुंचाता था। निशक्त होने की वजह से पुलिस की आंखों में धूल झोंक देता था। पुलिस ने इंदौर के जिला खारगोन के गुरु नानक रोड पर रहने वाले अशोक कुमार सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम हेरोइन और सौ ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार उक्त नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब सवा छह करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग की चेकिंग में नशीला पदार्थ निकला

disabled involved in drugs racket and trafficking

पुलिस ने आरोपी अशोक को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एडीजीपी जीआरपी रोहित चौधरी ने कहा कि वीरवार को थाना जीआरपी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान आरोपी अशोक कुमार स्टेशन से अंदर आने लगा तो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर एसपी लखविंदर पाल सिंह के सामने बैग की चेकिंग की तो उसमें से नशीला पदार्थ निकला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह इंदौर से पार्सल के जैसे पैक कर नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था।

उसे वहां से भेज दिया जाता था और जिसे सप्लाई करनी होती थी उसका नंबर दे दिया जाता था। वह यहां पहुंच कर ग्राहक को फोन करता था और उक्त तस्कर सामान ले जाता था। इसके लिए उसे पैसे मिलते थे। एडीजीपी रोहित चौधरी ने कहा कि पुलिस आरोपी अशोक कुमार से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed