{"_id":"e933a8556275a50fceb42eb6364fda41","slug":"dirty-message-to-wife-s-friend-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली का पति भेजता था अश्लील मैसेज, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेली का पति भेजता था अश्लील मैसेज, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Mon, 13 Apr 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और फिर रिस्पांस न देने पर उसे जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत मिलने पर जब जांच की तो आरोपी सहेली टीचर का पति निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अनाज मंडी थाने के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने बयान दिया है कि उसके मोबाइल पर पिछले कई दिनों से अश्लील मैसेज आ रहे हैं। जब उसने मैसेजों का जवाब नहीं दिया, तो मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
जांच करने पर पाया गया कि आरोपी कोई ओर नहीं, टीचर की ही सहेली का पति है। सहेली भी एक अन्य सरकारी स्कूल में टीचर है। पुलिस ने आरोपी दीपक सूद निवासी अर्बन एस्टेट फेज-दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन