{"_id":"57eff8e64f1c1b1e08573bcf","slug":"diamond-robbary-showroom-loot-showroom-owner-vinod-sharma-rajnish-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड शोरूम लूट: शोरूम मालिक भाइयों व अन्य तीन पर आरोप तय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायमंड शोरूम लूट: शोरूम मालिक भाइयों व अन्य तीन पर आरोप तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
डायमंड शोरूम में लूट मामले में मालिक गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित अपने ही शोरूम में 14 करोड़ रुपये की लूट करवाने के मामले में शोरूम मलिक भाइयों विनोद शर्मा और रजनीश वर्मा व अन्य तीन के खिलाफ जिला अदालत ने शनिवार को आरोप तय कर दिए है।
दोनों भाइयों समेत सेक्टर-49 के वैभव वर्मा, जीरकपुर के अंकुर जौली और मलोया की शिवानी के खिलाफ धोखाधड़ी के प्रयास, जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने व सबूत मिटाने की धाराओं के तहत केस चलेगा। कोर्ट ने मामले में धोखाधड़ी के प्रयास व सबूत मिटाने की धाराएं भी जोड़ी हैं।
इससे पहले बीते 10 जुलाई को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान दायर किया था। ज्यूडीशियल कस्टडी में चल रहे विनोद व रजनीश को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15 अक्तू बर और जमानत पर चल रहे तीन अन्य आरोपियों को 26 अक्तूबर को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
केस में पुलिस ने 32 गवाह बनाए हैं। गौरतलब है कि एक मई को केस दायर किया था। आरोप के मुताबिक सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड्स शोरूम के मालिकों ने 10 करोड़ रुपये के इंश्योरेंस क्लेम को पाने के लिए लूट का ड्रामा रचा था।
मामले की शुरुआत में विनोद वर्मा व रजनीश वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक महिला समेत तीन लुटेरे गन प्वाइंट पर करोड़ों के डायमंड लूट कर ले गए। लूट के आरोपी शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने अपनी जांच के बाद इस लूट को फर्जी पाते हुए शोरूम मालिकों की गिरफ्तारी की थी। इसके बाद तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया था।