{"_id":"623b12660c7bf72de359c505","slug":"dhaba-operator-murdered-with-sharp-weapons-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बड़ी वारदात: ढाबा संचालक की तेजधार हथियारों से हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में बड़ी वारदात: ढाबा संचालक की तेजधार हथियारों से हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 23 Mar 2022 06:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:03 PM IST
सार
मजीठा की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले में मजीठा थाना के गांव भाई शालो जी मोड़ के पास मंगलवार की रात कुछ लोगों ने ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। थाना प्रभारी हर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भाई शालो जी मोड़ के पास रहने वाला करमजीत सिंह इलाके में ही ढाबा चलाता था। मंगलवार देर रात वह अपने ढाबे पर काम कर रहा था कि मोटरसाइकिल पर तीन युवक वहां पहुंचे। युवक तेजधार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने करमजीत सिंह लाडी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर कत्थूनंगल की तरफ फरार भागे। आसपास के लोगों ने जब शोर सुना तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। ढाबे पर इकट्ठा हुए लोगों ने गंभीर हालत में जख्मी ढाबा संचालक को अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मजीठा की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर उसे खंगाल कर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।