{"_id":"628baa8f9a3a2e16dc56da67","slug":"deputy-manager-of-private-bank-commits-suicide-by-jumping-into-canal-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: पटियाला में प्राइवेट बैंक के डिप्टी मैनेजर ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम: पटियाला में प्राइवेट बैंक के डिप्टी मैनेजर ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 23 May 2022 09:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 23 May 2022 09:15 PM IST
सार
पिता का आरोप है कि किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों से तंग आकर उनके लड़के ने यह गलत कदम उठाया है। बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला की दर्शन कालोनी के रहने वाले एक प्राइवेट बैंक में बतौर डिप्टी मैनेजर कार्यरत 26 साल के युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान राघव सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
राघव सिंह के पिता राकेश कुमार ने कहा है कि 20 अप्रैल 2022 को राघव सिंह से बैंक के दो कर्मचारी अमन व हैरी मिलने आए थे। इसके करीब 25 मिनट बाद राघव सिंह यह कहकर अपनी कार में सवार होकर चला गया कि वह बैंक के काम से जा रहा है और कुछ समय बाद वापस आ जाएगा। बाद में वह वापस नहीं लौटा और पता करने पर उसके मोबाइल की लोकेशन पटियाला के नजदीक गांव पसियाना में मिली।
विज्ञापन
पिता राकेश कुमार जब अपने लड़के को तलाशते पसियाना नहर के पास पहुंचे तो इनको नहर के पास गोताखोर मिले। उन्होंने युवक के पिता को बताया कि एक युवक को पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर से निकाला है। बाहर निकालने पर उसकी सांस चल रही थी, इस कारण एंबुलेंस से युवक को सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पिता को पता चला कि राघव सिंह की मौत हो चुकी है। पिता का आरोप है कि किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों से तंग आकर उनके लड़के ने यह गलत कदम उठाया है। बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन