फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demand of 10 crore from kuldeep bishnoi son and bhajanlal grandson

पूर्व मुख्यमंत्री के पोते से 10 करोड़ की फिरौती मांगी

Thu, 05 Mar 2015 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 05 Mar 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
demand of 10 crore from kuldeep bishnoi son and bhajanlal grandson

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते एवं हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के बेटे से फिरौती मांगी गई है। आरोपी ने 10 करोड़ की फिरौती मांगी है और पर्ची लिखकर यह फिरौती मांगी गई है।

विज्ञापन


यह घटना हिसार में हुई। मिली जानकरी के अनुसार, देर रात एक युवक हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के घर में एक पर्ची फेंक कर गया। पर्ची उनके बेटे भव्य बिश्नोई के नाम पर थी।
विज्ञापन


पर्ची में भव्य बिश्नोई से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई। फिरौती के पैसे न देने पर जान मारने की धमकी दी गई। साथ ही पुलिस को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पर्ची में अपना नाम बलदेव, निवासी मतलौडा, पानीपत लिखा है। फिरौती मांगी जाने की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी धरपकड़ के लिए एक टीम पानीपत रवाना कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed