फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Police Recruitment Online Paper fraud

दिल्ली पुलिस भर्ती के ऑनलाइन पेपर में धांधली, स्टाफ मेंबर ने ही कराई नकल

Fri, 15 Dec 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब) Updated Fri, 15 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment Online Paper fraud
ऑनलाइन पेपर देते परीक्षार्थी - फोटो : Demo Pic
सुखमणी इंजीनियर कॉलेज में बीते दिनों दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन पेपर के दौरान एक छात्र से नकल के लिए पर्ची मिलने के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र प्रवीण को पर्ची पकड़वाने वाले स्टाफ मेंबर गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को वीरवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि गत छह दिसंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सेंटर बनाया गया था। परीक्षा लेने के लिए सिफी टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ करार किया गया था। कंपनी के अधिकारियों की ओर से परीक्षा के दौरान तलाशी करते समय एक छात्र प्रवीण कुमार रोल नंबर 1601003614 निवासी मकान नंबर 290 पिंजपुरा, कैथल (हरियाणा) से पर्ची मिली थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले तो कंपनी के अधिकारियों ने मामले को दबा लिया था, लेकिन परीक्षा दे रहे एक छात्र ने इसकी शिकायत भर्ती सिलेक्शन कमिशन को कर दी थी। जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर कंपनी से जवाब मांगा था। इसके बाद कंपनी के अधिकारी ने सात दिसंबर को पुलिस को नकल मारने वाले छात्र प्रवीण कुमार व पर्ची पकड़ाने वाले गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनलाइन परीक्षाओं पर लगा सवालिया निशान

Delhi Police Recruitment Online Paper fraud
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
थाना प्रभारी ने बताया कि पर्ची पकड़ाने वाले गुरप्रीत सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसको अंबाला निवासी अंचित ने फोन कर सूचित किया था कि उसको एक अज्ञात व्यक्ति कॉलेज के बाथरूम में पर्ची देगा, जो वह प्रवीण छात्र को दे दे। इसके बदले उसे पैसे मिलने थे। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी छात्र प्रवीण की तलाश कर रही है। उसके गिरफ्त में आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

पेपर लीक होने से जुड़ रहे हैं तार
इस मामले के तार अब आनलाइन पेपर लीक होने से जुड़ रहे हैं। जांच में सामने आया कि प्रश्न पत्र की मोबाइल से फोटो खिंचकर बाहर पहुंचाई गई है। जिसके बाद सवाल के जवाब की पर्ची छात्र को भेजी गई। जबकि परीक्षा केंद्र में मोबाइल या कैमरा ले जाने पर रोक है।

आनलाइन परीक्षाओं पर लगा सवालिया निशान
जानकारी के अनुसार, इससे पहले आनलाइन परीक्षा को नकल रहित व सुरक्षित माना जाता था। लेकिन जिस हिसाब से इस परीक्षा में पर्ची बरामद हुई है। उसने इस माध्यम पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

कालेज के सीसीटीवी कैमरे से मिल सकता है अहम सुराग
जानकारी के अनुसार, पुलिस को इस मामले में कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिल सकते हैं। जिनमें पर्ची देने आने वाले शख्स की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed