फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Police constable and mistry died from Current in Mahendragarh

करंट की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के सिपाही और मिस्त्री की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Thu, 20 Jun 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable and mistry died from Current in Mahendragarh
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

महेंद्रगढ़ के बुचियावाली गोशाला में वेल्डिंग का काम करते समय मिस्त्री तथा दिल्ली पुलिस के सिपाही की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद संबंधित एरिया की बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया गया। बिजली निगम के कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार गांव डुलाना निवासी 42 वर्षीय प्रदीप दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


उसका भाई संदीप हरियाणा पुलिस में सिपाही है। दोनों भाई पिछले दस साल से गोशाला में आकर सेवा करते हैं। बुधवार को प्रदीप की छुट्टी थी। वह गोसेवा के लिए बुचियावाली गोशाला में आया था। यहां गोमूत्र को फिल्टर करने के लिए एक मशीन लगानी थी। इस मशीन को लगाने के लिए महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड निवासी वेल्डिंग मिस्त्री 50 वर्षीय प्रमोद को बुलाया गया था। 

विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे प्रदीप की निगरानी में मिस्त्री प्रमोद काम कर रहा था। प्रदीप ने मदद के लिए लोहे की एक एंगल पकड़ी हुई थी। इस बीच लोहे की एंगल में करंट आ गया। करंट लगने से दोनों झुलस गए। 

गोशाला में दूसरी ओर काम कर रहे सूरजभान ने लकड़ी के डंडे से दोनों को करंट से छुड़ाया और गंभीर हालत में प्रमोद और प्रदीप को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप शादीशुदा था। प्रमोद के परिवार में भी एक बेटा और एक बेटी हैं।

बिजली निगम कर्मियों ने किया मुआयना
हादसे के बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली निगम ने संबंधित एरिया की बिजली आपूर्ति को बंद किया। मौके की जांच कर करंट के कारण को खोजने का प्रयास किया। करंट से किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न हो इसके लिए जांच के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed