दिल्ली की युवती को रेप के बाद हाइवे किनारे फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौला थाना क्षेत्र में बावल से होकर जा रहे नेशनल हाइवे-8 के किनारे दिल्ली की युवती बेहोश मिली, उससे रेप हुआ था। युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे। युवती को बावल स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती ने दिल्ली के ही रहने वाले युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। मामला दिल्ली की कोर्ट में चल रहा है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-8) पर बावल आईएमटी इलाके में कसौला थाना पुलिस को सड़क किनारे एक बंधक युवती बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने युवती को बावल स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। होश में आने पर युवती ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र की रहने वाली है।
दुष्कर्म मामले में सुनवाई से पहले किया अपहरण
युवती ने बताया कि उसने दिल्ली के ही शालीमार बाग थाने में अपहरणकर्ता सतीश सैनी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। 24 जुलाई को रोहिणी अदालत में सुनवाई के लिए जाते समय सतीश सैनी ने उसका अपहरण कर लिया था।
दिल्ली में दर्ज है अपहरण का मुकदमा
युवती से जानकारी मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पता चला कि रोहिणी के थाने में युवती केअपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल कसौला पुलिस मामले के खुलासे और महिला की सुपुर्दगी के लिए दिल्ली पुलिस के आने का इंतजार कर रही है।
वर्जन
पीड़ित युवती को बावल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ने दुष्कर्म संबंधी मुकदमा दर्ज करने और आरोपी द्वारा उसका अपहरण किए जाने की बात कही है। दिल्ली पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। दिल्ली पुलिस आने के बाद युवती को उनकी सुपुर्दगी में सौंप दिया जाएगा।
-रतनलाल, एसएचओ, कसौला थाना