फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepak Tinu brother Chirag arrested with two others

Patiala: अब दीपक टीनू का भाई चिराग गिरफ्तार, भगाने में निभाई थी मुख्य भूमिका, चार पिस्टल व 24 कारतूस मिले

Mon, 07 Nov 2022 06:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 06:38 PM IST
सार

आईजी ने बताया कि चिराग ही बर्खास्त एसआई प्रितपाल सिंह की रिहायश के बाहर से दीपक टीनू और जतिंदर जोती को राजस्थान ले गया। वहां उसने विभिन्न जगहों जैसे गुग्गामाडी, रामगढ़िया नजदीक नौहर भादरा, हनुमानगढ़, जैमलसर, केकड़ी नजदीक अजमेर (राजस्थान) में आरोपियों को छिपाकर रखा। 

विज्ञापन
Deepak Tinu brother Chirag arrested with two others
प्रेसवार्ता करते आईजी मुखविंदर सिंह छीना व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल केस में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर नामजद गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने में शामिल उसी के भाई चिराग व दो अन्य साथियों को पंजाब पुलिस की स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) ने चार पिस्टल व 24 कारतूस समेत काबू कर लिया है।

विज्ञापन


पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छीना के मुताबिक चिराग ने ही अपने भाई गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। चिराग ने ही अपने भाई टीनू का फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और उसे नेपाल के रास्ते विदेश भगाने की साजिश रची थी। आईजी सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


एसआईटी के सदस्य व एसएसपी मानसा गौरव तूरा और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एआईजी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन भी मौजूद रहे। पकड़े गए गैंग सदस्यों के पास से पुलिस ने चार पिस्टल 32 बोर व 24 कारतूसों समेत दो गाड़ियां बरामद की हैं। आईजी छीना ने बताया कि एक अक्तूबर की मध्यरात्रि को सीआईए स्टाफ मानसा के तत्कालीन इंचार्ज एसआई प्रितपाल सिंह की हिरासत से गैंगस्टर दीपक टीनू भाग गया था। इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मानसा में टीनू, एसआई प्रितपाल सिंह व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में पुलिस से बचने को लगातार ठिकाने बदलता रहा टीनू  
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीन आरोपियों में मुख्य सरगना चिराग उर्फ कालू निवासी धानक गली, तेलिया वाला मोहल्ला नजदीक जैन चौक भिवानी, हरियाणा शामिल है। इसके पास से सेंट्रो कार, दो पिस्टल 32 बोर व 12 कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं।

आईजी ने बताया कि चिराग ही बर्खास्त एसआई प्रितपाल सिंह की रिहायश के बाहर से दीपक टीनू और जतिंदर जोती को राजस्थान ले गया। वहां उसने विभिन्न जगहों जैसे गुग्गामाडी, रामगढ़िया नजदीक नौहर भादरा, हनुमानगढ़, जैमलसर, केकड़ी नजदीक अजमेर (राजस्थान) में आरोपियों को छिपाकर रखा। 

टीनू के नजदीकी सरबजोत सिंह उर्फ सन्नी निवासी नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा हनुमानगढ़ (राजस्थान) को मर्सीडीज कार समेत 27 अक्तूबर 2022 को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। इसके पास से एक पिस्टल 32 बोर समेत छह कारतूस बरामद हुए हैं। इसी तरह से दीपक के भाई बिट्टू को भी 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया है, जो अभी पुलिस रिमांड पर है। इसके पास से एक पिस्टल 32 बोर समेत छह कारतूस बरामद हुए हैं। दीपक टीनू को 31 अक्तूबर को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से पंजाब लाया गया। उन्होंने बताया कि दीपक टीनू फरारी मामले में नौ आरोपी नामजद किए गए थे, जिनमें से चार पहले पकड़े गए थे और तीन अब पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed