{"_id":"58136d9b4f1c1bc877bc5437","slug":"death-of-the-elderly-are-crossing-the-road-met-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत, बाइक सवार भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत, बाइक सवार भी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-43 में बस स्टैंड की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार को भी चोटें लगी हैं और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सेक्टर-15 निवासी राज पाल (84) कजहेड़ी की तरफ से सेक्टर-43 बस स्टैंड जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी बाइक पर आ रहे सेक्टर-15 निवासी रोहित की बाइक से राजपाल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। किसी राहगीर ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों को जीएमसीएच-32 ले गई। जहां इलाज के दौरान रामपाल ने दम तोड़ दिया, जबकि रोहित का इलाज चल रहा है।
सेक्टर-36 पुलिस ने रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इलाज पूरा होने के बाद जैसे ही आरोपी को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस माह अब तक शहर में 16 लोगों की सड़क हादसों में हो चुकी है। सड़क दुघर्टनाओं में मरने वालों में 5 राहगीर हैं।