फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly Fire in Shops, Harm of 20 Lakh

अग्निकांडः 13 दुकानें राख, 20 लाख खाक

Wed, 12 Nov 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Nov 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
Deadly Fire in Shops, Harm of 20 Lakh

मक्खन माजरा में ऐसी भयानक आग लगी कि 13 दुकानें जलकर राख हो गई और करीब 20 लाख खाक हो गए। मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मश्ाक्कत के बाद काबू पाया।

विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार आग की वजह से करीब बीस लाख का सामान जलकर राख हो गया। व्यापारियों ने बताया कि आग की चपेट में आने से 13 दुकानें जल गईं हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि मक्खन माजरा स्थित कबाड़ी मार्केट में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पीसीआर को दी।

आग की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण दमकल विभाग से 8 गाड़ियां और मंगवानी पड़ीं।

दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर मंगलवार को दोपहर तक वहीं खड़ी रही। व्यापारियों का कहना है कि आग की चपेट में मार्केट में कंप्यूटर से स्पेयर पार्ट्स की कई दुकानें आई हैं।
विज्ञापन

दीपावली के कारण सामान से भरी थीं दुकानें

Deadly Fire in Shops, Harm of 20 Lakh

आग की घटना में सेक्टर-43 निवासी राजेश की दुकान भी जलकर राख हो गई। उनका कहना है कि दीपावली बीतने के कारण सभी की दुकानों में सामान भरा होता है। आग किस कारणों से लगी यह पूछे जाने पर उनका कहना है कि उनका किसी पर कोई शक नहीं है। हो सकता है कि आग शार्टसर्किट से लगी हो।

सेक्टर-43 बस अड्डे के पीछे जंगल में भी लगी आग
सेक्टर-43 बस अड्डे के पीछे जंगलों में अज्ञात कारणों से मंगलवार दोपहर के समय आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जहां पर दमकल विभाग की एक गाड़ी पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed