फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly attack on youth for stopping him from smoking cigarette in Bathinda

Bathinda News: दुकान में सिगरेट पीने से रोका तो बीच रास्ते में घेर किया जानलेवा हमला, तीन पर केस दर्ज

Mon, 02 Jan 2023 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 06:56 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी स्वर्ण सिंह व दो अज्ञात समेत कुल तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Deadly attack on youth for stopping him from smoking cigarette in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, दोनों ही मामलों में नामजद किसी भी आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले मामले में थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने सिगरेट पीने से रोकने पर मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी रामपुरा पुलिस के पास रामपुरा निवासी विजय कुमार ने शिकायत दी कि बीती 31 दिसंबर को उसके भाई अजय सिंह को रामपुरा निवासी व आरोपी स्वर्ण सिंह ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बीच रास्ते में घेर लिया। जान से मार देने की नीयत से किसी तेजधार हथियार से हमलाकर उसके भाई अजय सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार उसके भाई अजय सिंह की दुकान पर आरोपी स्वर्ण सिंह सिगरेट पीते थे जबकि उसका भाई अजय सिंह उन्हें रोकता था। इसी रंजिश में स्वर्ण सिंह ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी स्वर्ण सिंह व दो अज्ञात समेत कुल तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य मामले में थाना नंदगढ़ पुलिस के पास गांव जंगीराणा निवासी प्रकाश दीप सिंह ने शिकायत दी कि बीती 16 दिसंबर को गांव घुद्दा निवासी व आरोपी अमृत सिंह, संगत मंडी निवासी धोनी सिंह व पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। इसे पीछे रंजिश यह थी कि कुछ समय पहले उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed