मोहल्ले की लड़कियों से छेड़छाड़ किया करते थे, रोका तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने 4 युवकों को लड़कियों को छेड़ने से रोका तो उन युवकों ने इतना खौफनाक कदम उठाया, सब सन्न रह गए। युवकों ने उस पर दातार से जानलेवा हमला कर दिया। मामला पंजाब के अमृतसर का है।
बटाला में गुरु नानक नगर में चारों युवक अकसर मोहल्ले की लड़कियों से छेड़छाड़ किया करते थे। परेशान होकर युवक ने उन्हें रोकते हुए समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक उससे बहसबाजी पर उतर आए। वे हाथापाई करने लगे। इतने में एक युवक ने उस पर दातार से हमला कर दिया।
युवक ने भागकर जान बचाई, गंभीर
युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने भागकर अपनी जान बचाई। घायल युवक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई। घायल पेशे से लोहे के कारोबारी है। आरोपी युवकों के नाम विक्की, हीरा, वीनू और लक्की बताए जा रहे हैं।
घायल सतनाम अवस्था में परिजनों ने उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे डॉक्टरों ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया। सतनाम के बयान पर चौकी सिंबल ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।