{"_id":"5700f46f4f1c1b1f0cc811a7","slug":"deadly-attack-on-hair-dresser-crime-jalandhar-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल काटने से मना करना हेयर ड्रैसर को भारी पड़ा, काट दी उंगलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल काटने से मना करना हेयर ड्रैसर को भारी पड़ा, काट दी उंगलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 03 Apr 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में एक हेयर ड्रेसर को एक युवक कोे कटिंग के लिए मना करना काफी भारी पड़ गया। गुस्साए युवक ने हेयर ड्रेसर की उंगलियां काट दी और उसकी छाती पर उस्तरे से भी कई वार किए। न्यू विजय नगर में रविवार को हुई इस घटना के बाद काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने खून से लथपथ हेयर ड्रेसर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
इस मामले की जांच के लिए थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल हेयर ड्रेसर मिंटू के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना नंबर 2 के एएसआई दलविंदर सिंह को न्यू विजय नगर में बाम्बे हेयर ड्रेसर दुकान चलाने वाले मिंटू ने बताया कि उसकी दुकान पर कुछ दिन पहले एक युवक आया था। वह उसे कटिंग करने के लिए कहने लगा, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से उसने उसे कुछ देर रुकने के लिए कहा। इससे गस्सा होकर युवक वहां से चला गया और उसने कुछ देर के बाद आने के लिए कहा।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक रविवार को अचानक उसकी दुकान पर आ गया। उसने दुकान से उस्तरा उठाया और मिंटू की छाती पर वार करने शुरू कर दिए। उसने उसकी उंगलियां काट दी, जिसके बाद वह खून से लथपथ हो गया। मिंटू के चिल्लाने के बाद वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
एएसआई दलविंदर सिंह ने कहा कि घायल के ब्यान पर आरोपी अमरजीत के खिलाफ धारा 326, 324, 451 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल मिंटू की हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। अब उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।