{"_id":"f0e5eae8dbcbd318134cf08071771441","slug":"deadly-attack-on-daughter-lover-and-his-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के प्रेमी और उसकी मां पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के प्रेमी और उसकी मां पर किया जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 30 Dec 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के प्रेम प्रसंग से नाखुश परिजनों ने लड़के और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पंजाब के अमृतसर की है।
विज्ञापन
थाना कंबोह पुलिस ने घायल जशनदीप सिंह, उसकी मां कुलविंदर कौर निवासी पंडोरी वडैच के बयान पर लड़की के परिवार के सात सदस्यों पर अलग-अलग धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
घायलों को परिजनों ने गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया। जशनदीप सिंह के सिर व उसकी मां कुलविंदर कौर के जांघ पर गंभीर चोटें लगी हैं।
जशनदीप सिंह ने अपने बयान में बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका पता चलने पर लड़की के परिजन नाखुश थे।
विज्ञापन
सुबह जब जशनदीप घर पर अपने पशुओं को हरा-चारा डाल रहा था तो लड़की के परिवारवालों में हरपाल सिंह पल्लू, तेजपाल सिंह बिट्टू, राजबीर सिंह राज, गुरप्रीत सिंह गौरा, गुरजंट सिंह जंटा, अजयपाल सिंह अजय, इकबाल सिंह ने हथियारों से लैस होकर उसपर और मां पर हमला कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना कंबोह प्रभारी मोहित कुमार पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने वहां से हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया। सात आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।