फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   deadly attack on damdami taksal kathavachak, attack on kathvachak, damdami taksal, crime, ludhiana

दमदमी टकसाल के कथा वाचक पर जानलेवा हमला, तोड़ डाली कार

Mon, 13 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 13 Jun 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
deadly attack on damdami taksal kathavachak, attack on kathvachak, damdami taksal, crime, ludhiana
लुधियाना में दमदमी टकसाल के क​थावाचक पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में कुछ लोगों ने दमदमी टकसाल जत्था भिंडरावाला के कथा वाचक संदीप सिंह की कार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान संदीप सिंह और उनके साथी गुरदीप सिंह को मामूली चोटें आई। ड्राइवर ने किसी तरह कार को वहां से निकाल लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शिमलापुरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने संदीप सिंह को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। संदीप सिंह पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने जोगा सिंह, विशाखा सिंह, हरसिमरन सिंह, जस्सी, अमनदीप सिंह, मोहन सिंह, अमृत सिंह और गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जोगा सिंह, हरसिमन सिंह और गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार शिमलापुरी इलाके में एक गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को दमदमी टकसाल के कथा वाचक संदीप सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रधानगी को लेकर चल रहे विवाद में शामिल एक गुट के साथी है। जब संदीप सिंह अपने साथियों के साथ अपनी इनोवा कार में जाने लगे तो आरोपियों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए। इस दौरान संदीप सिंह और उनका साथी गुरदीप सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शिमलापुरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed