{"_id":"08caaee93ad06c15e1a1c42558f073c2","slug":"deadly-attack-on-boy-in-punjab-university-boys-hostal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल में चले चाकू, छात्र गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल में चले चाकू, छात्र गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 May 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के हॉस्टल में देर रात तीन युवकों ने एक छात्र पर चाकुओं से हमला कर हत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद तीनों युवक अपनी गाड़ी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीजीआई में एडमिट कराया है।
विज्ञापन
वारदात पीयू के हॉस्टल नंबर-पांच के रूम नंबर-21 में हुई। यह रूम लॉ फाइनल ईयर के स्टूडेंट सिमरनजीत सिंह (24) के नाम पर अलॉट है। यह छात्र मूलरूप से बठिंडा का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदशियों के अनुसार मंगलवार रात को 10:50 बजे तीन युवक पीयू हॉस्टल के सामने एक्सयूवी कार से पहुंचे। इस दौरान एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। जबकि दो अन्य युवक सिमरनजीत के कमरे के पास गए। 10:58 पर उन्होंने सिमरनजीत के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दोनों के हाथ में तेजधार चाकू थे।
विज्ञापन
जैसे ही सिमरनजीत ने दरवाजा खोला। दोनों युवक उस पर टूट पड़े। इससे पहले कि सिमरनजीत को कुछ समझ में आता कि दोनों युवकों ने चाकुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमले किए। सिमरनजीत के दोनों पैरों में युवकों ने लगभग पांच बार चाकू के वार किए। घायल सिमरनजीत चीखता हुआ लहूलुहान होकर नीचे गिर गया।
हॉस्टल में चीख-पुकार की आवाज से आसपास के छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्रों को अपने कमरे से बाहर निकलता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों तेजी से भागते हुए नीचे इंतजार कर रही कार में पहुंचे। हालांकि इसी दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपियों की कार का नंबर नोट कर लिया।
वहीं वारदात की सूचना पाकर सेक्टर-11 पुलिस हॉस्टल नंबर-5 पर पहुंची। पुलिस की मदद से छात्रों ने घायल को पीजीआई में एडमिट कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र सिमरनजीत के दोनों जांघों में गहरे जख्म आए हैं। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बताए गए गाड़ी के नंबर को फ्लैश कर दिया गया है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।