फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly attack on boy due to talking with friend girl friend, critical condition

गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की तो दोस्त नाराज, उठाया जानलेवा कदम

Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
deadly attack on boy due to talking with friend girl friend, critical condition
चाकू से हमला
दोस्त की गलफ्रेंड से फोन पर बात क्या की, वह नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने वो कदम उठाया कि युवक की जान पर बन गई। मामला चंडीगढ़ का है। दसवीं के छात्र पर उसके दोस्त ने दो साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित छात्र का इलाज पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को दुर्गा नर्सरी के पास जंगल एरिया में बापूधाम के मोहित (15) पर वही के रहने वाले अजहरू व उसके दो साथियों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । मोहित की चिल्लाने की आवाज सुनने पर पास से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे बचाया और पुलिस को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पीसीआर मोहित को सीधे पीजीआई लेकर पहुंची और उसको भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि जांच में ये बात सामने आई है कि अजहरू इस बात से नाराज था कि मोहित ने उसकी गर्लफ्रेंड से बात क्यों की। अजहरू शाम को मोहित को घर से बुलाकर ले गया और अपने दो साथियों के साथ जंगल एरिया में ले जाकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अजहरू पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार  मोहित के सिर, पेट, हाथ व पैर पर करीब दर्जन भर हमले के निशान है। परिजनों का कहना है कि अजहरू ही उसको घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद उस पर हमला किया। मोहित सेक्टर 26 सरकारी हाई स्कूल में दसवीं में पढ़ता है। अभी मोहित पूरी तरह बातचीत नही कर पा रहा। उसने हमलावरों में से एक सिर्फ अजहरू का नाम बताया है। आईटी थाने से पुलिस बापूधाम में अजहरू के घर भी गई थी लेकिन वो वहां पर नही मिला था। आईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed