फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly attack on auto union president, marpeet with auto union president, chandigarh police, crime

रंजिशन दर्जन भर युवकों ने ऑटो यूनियन प्रधान पर किया हमला

Sat, 11 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
deadly attack on auto union president, marpeet with auto union president, chandigarh police, crime
रंजिश के चलते ऑटो यूनियन प्रधान पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
रंजिश के चलते दर्जन भर युवकों ने चंडीगढ़ ऑटो यूनियन प्रधान पर जानलेवा हमला किया। इसमें प्रधान को गंभीर चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में सेक्टर 43 ऑटो स्टैंड के प्रधान और ऑटो चालक प्रकाश कुमार पर शुक्रवार देर रात दूसरे चालकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसका कारण पिछले दिनों ऑटो यूनियन के चुनाव की रंजिश को बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश देर रात सवारी ले कर पीजीआई के लिए निकला था।
विज्ञापन


रास्ते में सवारी ने कहा कि वह उसे धनास के मंदिर के निकट छोड़ दे। आरोप है कि प्रकाश ने जब सवारी को ऑटो से उतारा तो उसी दौरान मौके पर धनास निवासी अमरदीप उर्फ तोता, अनिल, लवकुश, अनिल के भाई समेत एक दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उस पर सलगरों व अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों के जाने के बाद  प्रकाश ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर उसे तुरंत पीजीआई ले गई।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में प्रकाश ने बताया कि हमलावर सेक्टर-43 बस स्टैंड पर हफ्ता वसूली करते हैं। बीते 30 मई को वह ऑटो यूनियन स्टैंड का प्रधान पद का चुनाव जीता था। आरोपी इसी बात से खफा थे और उसे धमकी देते थे कि वह प्रधान पद से इस्तीफा दे दे और ऑटो न चलाए तथा अपने घर बैठे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी थी।  इसकी शिकायत सारंगपुर थाने में भी उसने दी थी। प्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और फिर जबरन उनका समझौता करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हमला करने का आरोप
पीड़ित का कहना है कि  कालोनी नंबर-5 में भी उक्त आरोपियों ने उस पर हमला किया था। लेकिन पुलिस ने 107/51 केे  तहत कार्रवाई की थी। जमानत के बाद आरोपी फिर से उसे धमकियां देते रहे।


प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रकाश का आरोपियों के साथ कोई झगड़ा हुआ था। बाकी पहले वाली शिकायत में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। प्रकाश पर अब जो हमला हुआ है पुलिस ने उसके बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
- शादी लाल, एसएचओ, सारंगपुर पुलिस स्टेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed