फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body was thrown into canal after killing the family in Amritsar

अचानक गायब हो गया पूरा पविार, महिला और बेटे का मिला शव तो बाप का खौफनाक सच आया सामने

Sat, 22 Jun 2019 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown into canal after killing the family in Amritsar
परिवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के अमृतसर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के चार लोग लापता हो गए। लेकिन इस राज से जब पर्दा उठा तो सभी के होश उड़ गए।

विज्ञापन


कस्बा अजनाला के गावं तेरा-खुर्द के एक ही परिवार के चार लोगों के लापता होने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार परिवार के मुखिया हरवंत सिंह के किसी महिला के साथ संबंध थे। 
विज्ञापन


पत्नी दविंदर कौर, दो बेटे लवरूप सिंह और ओंकार सिंह और बेटी इन संबंधों में रोड़ा बन रहे थे। इसी के चलते हरवंत सिंह ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर उनकी लाशों को ईंटों के साथ बांधकर अजनाला के साथ बहने वाली एक नहर में फेंक दिया। गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त अभियान में हरवंत की पत्नी दविंदर कौर की लाश नहर से निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसके बेटे लवरूप सिंह का शव भी बरामद कर लिया गया। हरवंत के दूसरे बेटे ओंकार सिंह व बेटी की तलाश जारी है। वहीं मामला सामने आने के बाद से हरवंत सिंह व उसका साथी कुलदीप सिंह फरार है।

घटनास्थल पर मौजूद थाना अजनाला के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि हरवंत सिंह के साले मेजर सिंह की शिकायत पर 19 जून को मामला दर्ज किया गया था। 

जानकारी के अनुसार हरवंत सिंह के एक महिला के साथ संबंध थे। इसको लेकर उसका अपनी पत्नी दविंदर कौर के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। इसमें हरवंत के दोनों बेटे और बेटी अपनी मां का साथ देते थे। 16 जून की रात इसी बात को लेकर हरवंत का अपनी पत्नी के साथ फिर झगड़ा हुआ। बच्चों ने मां का साथ दिया तो गुस्साए हरवंत ने तेजधार हथियारों से चारों की हत्या कर लाशें उसी रात नहर में फेंक दी। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरवंत ने पहले अपने दोनों बेटों का कत्ल किया। फिर बेटी और पत्नी की हत्या कर लाशें नहर में फेंक दी। आरोपी ने लाशों से ईंट व पत्थर भी बांधे ताकि लाशें फूल कर पानी के ऊपर न आ जाएं। पुलिस सीमावर्ती गावं सहंसरा और जगदेव कलां गांव के साथ बहने वाली नहर में लाशों को ढूंढ रही थी। 

शुक्रवार को पुलिस जब परिवार की तलाश कर रही थी तो नहर में एक लाश उतराती मिली। यह लाश हरवंत की पत्नी की थी। लाश को जब बाहर निकला गया तो उसके शरीर में चोटों के कई निशान दिखे। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मामले में धारा 302 भी जोड़ दी। पुलिस के अनुसार 16-17 जून की रात तीन बजे हरवंत सिंह व उसके एक साथ कुलदीप सिंह ने जगदेव कलां के साथ बहती नहर में चारों लाशें फेंकी थी।

पुलिस हरवंत व उसके साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है। हरवंत के घर से खून से लथपथ कुछ सामान मिला है। पुलिस ने नहर में पानी की सप्लाई रोकने के लिए सिंचाई विभाग की अनुमति ले ली है। पुलिस ने बताया कि हरवंत ने लाशों को ईंटों के साथ बांधा था। उसकी पत्नी की लाश के साथ ईंटें बंधी हुई थी।

वहीं ग्रामीणों के अनुसार हरवंत की बेटी सामाजिक विज्ञान की स्टूडेंट थी। एक बेटे ने वकालत पास की हुई थी। दूसरा बेटा आईलेट्स पास कर विदेश जाने के लिए तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed