{"_id":"638ca4f3e839694a34557c25","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, GRP ने कहा- खुदकुशी लग रही, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, GRP ने कहा- खुदकुशी लग रही, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Sun, 04 Dec 2022 07:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:21 PM IST
सार
जीआरपी के अधिकारी घटनास्थल और शव की हालत देखने के बाद इसे खुदकुशी का मामला बता रहे थे। उनका कहना है कि प्राथमिक जांच से यह खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में संधू नगर के पास शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ट्रेन के नीचे आने की वजह से शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शव पड़ा देख इलाका निवासियों ने जीआरपी को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 4 - नंबर रेलवे कॉलोनी निवासी की-मैन जगदीश कुमार के बेटे जतिन (30) के रूप में हुई, जो कि ई-रिक्शा चलाता था। सूचना के बाद मृतक के परिजनों ने मौके पर आकर शव की शिनाख्त की। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या हुई है और इसे हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इसलिए मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
जीआरपी के अधिकारी घटनास्थल और शव की हालत देखने के बाद इसे खुदकुशी का मामला बता रहे थे। उनका कहना है कि प्राथमिक जांच से यह खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन