{"_id":"60f995c20ac84d316d08d4c8","slug":"dead-body-of-newborn-girl-found-on-rail-track-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को रेल ट्रैक पर फेंका, कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को रेल ट्रैक पर फेंका, कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला
Fri, 23 Jul 2021 04:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jul 2021 04:25 AM IST
सार
पंजाब के बटाला में एक बेरहम मां ने अपनी नवजात बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर मार डाला। जब एक ट्रक चालक की नजर उस पर पड़ी तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बटाला रेलवे ट्रैक पर मामले की छानबीन करती रेलवे पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला में रेलवे ट्रैक पर कोई व्यक्ति नवजात को छोड़ गया। इस बात का पता तब चला जब पास ही काम कर रहे एक ट्रक चालक ने देखा कि ट्रैक पर बहुत कुत्ते इकट्ठे हुए हैं। वहां जाकर देखा तो ट्रैक पर एक नवजात का शव पड़ा था, जिसे कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला था। उक्त ड्राइवर ने इस घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस चौकी बटाला को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं बताया जा रहा है कि बच्ची महज एक दिन की थी। बच्ची का शव प्लास्टिक के लिफाफे के ऊपर पड़ा था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्ची को कोई लिफाफे में डालकर ट्रैक पर फेंक गया। गुरुवार को इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
इस संबंध में जीआरपी बटाला पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि बटाला रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी दो दिनों से ट्रैक पर स्पेशल ड्यूटी पर खड़ी है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक से गाड़ी में गेहूं की बोरियां भरी जा रही थी तो इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने ट्रैक के नीचे कुछ कुत्तों का झुंड देखा। जब वह वहां कुत्तों को भगाने गया तो उसने देखा कि कुत्ते एक नवजात बच्ची को नोच नोचकर खा रहे थे। उसने कुत्तों को वहां से भगा दिया और इसकी सूचना तुरंत जीआरपी बटाला को दी।
एएसआई ने आगे बताया कि जब उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां एक बच्ची का शव पड़ा था जिसे कुत्तों ने नोचा था। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।