फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Newborn baby found in Pathankot of Punjab

पठानकोट: सैर कर रहे लोगों की नाली में पड़ी निगाह तो उड़े होश...बोरी में मिली नवजात की लाश

Tue, 11 May 2021 09:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 May 2021 09:16 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक बेहद घनी आबादी वाले मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सुबह कुछ लोगों ने एक दुकान के बाहर नाली में बोरी पड़ी देखी, जिसमें से बच्चे का एक पैर दिखाई दिया। लोगों ने बोरी को खोलकर देखा तो उसमें नवजात था, जिसके बाद लोगों ने पार्षद और पार्षद ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
Dead body of Newborn baby found in Pathankot of Punjab
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सुबह आठ बजे के करीब सैर के दौरान लोगों में उस समय सनसनी फैल गई जब उन्होंने नाली में पड़े नवजात को देखा। एक दुकान के बाहर नाली में बोरी पड़ी थी, जिसमें से नवजात के अंग दिखाई दे रहे थे। उसके बाद स्थानीय पार्षद ने पुलिस को सूचित किया। अब थाना दो पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बेहद घनी आबादी वाले मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सुबह कुछ लोगों ने एक दुकान के बाहर नाली में बोरी पड़ी देखी, जिसमें से बच्चे का एक पैर दिखाई दिया। लोगों ने बोरी को खोलकर देखा तो उसमें नवजात था, जिसके बाद लोगों ने पार्षद और पार्षद ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बोरी से नवजात को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


एसएचओ दविंदर प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी की लोकेशन पता करवाई जा रही है। मुख्य सड़क के दोनों ओर सीसीटीवी लगे हैं। दोनों की फुटेज निकलवाई जाएगी। एसएचओ ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसने सबसे पहले नवजात को देखा उससे भी पूछताछ की गई है। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed