{"_id":"63f4c6b46bf1b04844029abb","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-sangrur-of-punjab-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: संगरूर में लापता युवक का शव मिला, कुत्ते नोच रहे थे, फाजिल्का में भी लाश मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: संगरूर में लापता युवक का शव मिला, कुत्ते नोच रहे थे, फाजिल्का में भी लाश मिलने से हड़कंप
Tue, 21 Feb 2023 07:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Feb 2023 07:03 PM IST
सार
सूचना मिलते ही डीएसपी भवानीगढ़ मोहित अग्रवाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की तो उसकी पहचान गांव फुंमनवाल निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के संगरूर जिले के गांव फुंमनवाल से पिछले दो दिन से लापता एक युवक का शव मंगलवार को गांव राजपुरा की हड्डा रोड़ी से मिला। शव को कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक सरबजीत सिंह 19 फरवरी की शाम किसी काम से घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब स्कूल के कुछ बच्चे हड्डा रोड़ी के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने एक शव को देखा। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव वासियों को दी और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएसपी भवानीगढ़ मोहित अग्रवाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की तो उसकी पहचान गांव फुंमनवाल निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई। डीएसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
फाजिल्का: हड्डा रोड़ी के पास मिला युवक का शव
उधर, फाजिल्का के सेनिया रोड पर हड्डा रोड़ी के नजदीक एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एसपी (मुख्यालय) मोहन लाल ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली निवासी धीरज कुमार अन्नी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक वेटर का काम करता था जो सोमवार रात एक पैलेस में विवाह समागम में गया था। मंगलवार को हड्डा रोड़ी के नजदीक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।