फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of missing youth found in Pathankot of Punjab

पठानकोट: चार दिन से लापता युवक का शव मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 03 Jun 2021 06:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 06:03 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में चार दिन से लापता युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। परिजनों के मुताबिक मृतक रविवार को घर से नई बाइक और 10 हजार रुपये लेकर निकला था। इसके बाद से ही वह लापता था। खंडहर से बदबू आने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो वहां लापता युवक का शव मिला।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Pathankot of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चार दिन से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव डलहौजी रोड स्थित नैरोगेज रेलवे लाइन के पास खंडहर से मिला। 30 वर्षीय रोहित कुमार मोहल्ला रामपुरा का रहने वाला था और सब्जी की रेहड़ी लगाता था। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। थाना 1 की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


गुरुवार को स्थानीय लोगों ने खंडहर से बदबू आने की शिकायत पुलिस को दी थी। रोहित के भाई अमित ने बताया कि रविवार को रोहित घर से नई बाइक और दस हजार रुपये लेकर निकला था। जब वह रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। सभी जगह उसे ढूंढा और फोन कर जानकारी ली पर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने थाना 2 में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस दौरान रोहित के मोबाइल पर कई बार फोन किया। पहले तो फोन उठा नहीं और रात को फोन बंद हो गया। गुरुवार को पुलिस से पता चला कि डलहौजी रोड पर नैरोगेज रेलवे लाइन के पास खंडहर में शव मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो शव रोहित का था। थाना 1 प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिल्डिंग से बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा था। पुलिस ने परिवार को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


परिवार के मुताबिक रोहित ने नई बाइक खरीदी थी और रविवार को जब वह घर से निकला तो उसके पास 10 हजार रुपये भी थे। जबकि, शव के पास न तो बाइक मिली और न ही उसकी जेब से 10 हजार रुपये मिले। परिवार के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed