फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of missing youth found in auto in Ludhiana

Punjab News: लुधियाना में लापता युवक का शव ऑटो में मिला, गले में रस्सी पड़ी मिली, हत्या की आशंका

Sun, 17 Dec 2023 06:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 06:07 PM IST
सार

एसीपी पूर्वी गुरदेव सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे और चांद के फोन कॉल की डिटेल्स जांची जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह का पता चलेगा। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found in auto in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में घर से लापता चांद का शव रविवार की सुबह अंडे की सप्लाई करने वाले ऑटो में मिला। चांद उसी ऑटो में अंडे सप्लाई करने जाता था। उसके गले में ऑटो स्टार्ट करने वाली रस्सी मिली है। आशंका है कि उसी रस्सी से गलादबा कर चांद की हत्या की गई है। इसके अलावा चांद के शरीर पर चोट के निशान हैं। घटना का पता उस समय चला जब कूड़े के डंप के पास स्थित महादेव इंक्लेव में खड़े ऑटो में उसका शव देख बच्चों ने शोर मचाया। 

विज्ञापन


आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद एसीपी पूर्वी गुरदेव सिंह और थाना टिब्बा के एसएचओ लवदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने में जुट गई है।
विज्ञापन


चांद के पिता विष्णु देव ने बताया कि उनका बेटा मायापुरी स्थित एक अंडे की दुकान पर काम करता था और इलाके में ऑटो से अंडों की सप्लाई करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका दुकान मालिक के साथ विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले ऑटो का एक्सीडेंट हो गया था तो दुकान मालिक खुद ठीक कराने की बजाय चांद की तनख्वाह से पैसे काट रहा था। बाकी तनख्वाह भी समय पर नहीं दे रहा था। इसी बात पर अक्सर चांद का विवाद होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को वह कबीर नगर इलाके में अंडे की सप्लाई देने गया था। उस समय एक युवक उसके साथ था। उसके बाद चांद कहां गया किसी को पता नहीं? मालिक का फोन आया था कि उसका बेटा पैसे और ऑटो लेकर कही फरार हो गया है। वह शनिवार की दोपहर से ही बेटे की तलाश में जुटे थे। 


विष्णु देव ने कहा कि चांद दुकान से अंडे लेकर निकला था। रविवार की सुबह कूड़े के डंप के पास ऑटो खड़ा मिला। जब बच्चे ऑटो के पास गेंद उठाने पहुंचे वहां शव पड़ा देखा। इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया। एसीपी पूर्वी गुरदेव सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे और चांद के फोन कॉल की डिटेल्स जांची जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह का पता चलेगा। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed