फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Minor girl found in Kurali of Punjab

Mohali News: नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, दुष्कर्म की बात कबूली

Fri, 23 Dec 2022 01:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Dec 2022 01:19 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने लड़की की लाश के बारे में बताया। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस गन्ने के खेत में पहुंची तो वहां पर लड़की की लाश मिली। 

विज्ञापन
Dead body of Minor girl found in Kurali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के मोहाली में अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई एक नाबालिग लड़की की लाश गन्ने के खेत से मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की बात भी कबूली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की बुधवार को घर से स्कूल गई थी लेकिन शाम को वापस घर नहीं पहुंची। इस पर लड़की के घरवालों ने उसकी काफी तलाश की। कुछ भी पता न चलने पर शिकायत कुराली पुलिस को दी। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को उसका जन्मदिन था और कोई लड़का उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ जन्मदिन मनाने के बहाने से ले गया है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसे ढूंढने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने लड़की की लाश के बारे में बताया। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस गन्ने के खेत में पहुंची तो वहां पर लड़की की लाश मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म की बात कबूली है। दुष्कर्म के बाद पीड़ित के निजी अंगों से खून बहने लगा था। जिसे देखकर आरोपी घबरा गया और पीड़ित को बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़कर आ गया था। लड़की की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। कुराली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed