फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of elderly man found at Ludhiana station

Jalandhar News: लुधियाना स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शव, ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की गई जान

Mon, 06 Nov 2023 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Nov 2023 06:47 PM IST
सार

जीआरपी के जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान मौत की वजह के बारे में पता नहीं चला है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। देर शाम तक मामले की जांच जारी रही। जीआरपी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Dead body of elderly man found at Ludhiana station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Facebook

विस्तार

लुधियाना स्टेशन के पार्सल ऑफिस के पीछे बुजुर्ग का शव मिलने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। शव पड़ा देख यात्रियों ने जीआरपी को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक के पास से कोई टिकट या सामान नहीं मिला। बुजुर्ग की उम्र लगभग 60-65 साल की है।  

विज्ञापन


जीआरपी के जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान मौत की वजह के बारे में पता नहीं चला है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। देर शाम तक मामले की जांच जारी रही। जीआरपी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

उधर, दमोरिया पुल के पास रविवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त की कोशिश जारी कर दी है लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रथामिक जांच से यह लाइन क्रासिंग का मामला प्रतीत हो रहा था लेकिन उक्त व्यक्ति रात के अंधेरे में पुल के उपर क्यों गया, ये पता नहीं चल सका। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed