फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of a youth found under suspicious circumstances in Amritsar

Amritsar News: संदिग्ध हालात में छन्ना कलां गांव में मिला युवक का शव, परिवार ने लगाया ये आरोप

Sat, 29 Oct 2022 12:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Oct 2022 12:20 AM IST
सार

परिवार ने आरोप लगाया कि जग्गा की प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। जग्गा के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। 

विज्ञापन
Dead body of a youth found under suspicious circumstances in Amritsar
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में अजनाला सब-डिवीजन के भिंडी सैदां थानांतर्गत गांव डगतूत निवासी जग्गा सिंह (23) का शव शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में छन्ना कलां गांव के पास मिला। मृतक के परिवार ने एक महिला पर जग्गा सिंह की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी हिमांशु भगत ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


डगतूत गांव निवासी मनजोत सिंह ने बताया कि उनका भाई जग्गा सिंह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है और वह एक दवा दुकान पर काम कर रहा था। लगभग छह महीने पहले उसके भाई की कल्लेवाल गांव की एक शादीशुदा महिला से मुलाकात हुई। परिवार ने आरोप लगाया कि महिला और जग्गा सिंह के बीच संबंध बन गए। गुरुवार की रात महिला ने जग्गा सिंह को अपने घर बुलाया था लेकिन उनका भाई जग्गा सिंह पूरी रात घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद रहा। 
विज्ञापन


सुबह जब परिवार ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जग्गा सिंह की तलाश करने निकले तो छन्ना कलां गांव के पास शव मिला। परिवार ने आरोप लगाया कि जग्गा की प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। जग्गा के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed