फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body of a six year girl found in forest of Chandigarh

चंडीगढ़ में वारदात : घर से ट्यूशन पढ़ने निकली छह साल की बच्ची, जंगल में मिला अर्धनग्न शव, परिजनों ने लगाया जाम 

Sat, 06 Mar 2021 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 10:22 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा के जंगलों में मिला छह साल की बच्ची का शव 
  • शुक्रवार शाम को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी बच्ची 

विज्ञापन
Dead Body of a six year girl found in forest of Chandigarh
चंडीगढ़ के जंगल में मिला छह साल की बच्ची का शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्लोमाजरा के जंगल में शनिवार सुबह खून से लथपथ छह वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची शुक्रवार दोपहर से गायब थी। उसे आखिरी बार सेक्टर-31 थानाक्षेत्र स्थित घर के बाहर खेलते हुए देखा गया था। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था और बच्ची का चेहरा खून से सना हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 भेज दिया। 

विज्ञापन


परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। मामले में क्राइम ब्रांच ने अपहरण और हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, शाम को गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी करीब छह घंटे हाईवे पर डटे रहे। रात करीब 9 बजे जाकर मामला शांत हुआ और हाईवे पर वाहनों का संचालन बहाल हो सका।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि कोरोना के कारण बच्ची स्कूल नहीं जा रही थी इसलिए सुबह 11 बजे से एक बजे तक और शाम पांच बजे से छह बजे तक ट्यूशन पढ़ती थी। शुक्रवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने के बाद बच्ची घर पहुंची और खाना खाया फिर टीवी देखने लगी। उसके बाद बाहर खेलने निकल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को फोन आया कि उनकी बच्ची ट्यूशन के लिए नहीं आई है। इसके बाद उसकी मां तलाश में जुट गई। बच्ची के न मिलने पर मां ने शाम लगभग 7 बजे अपने पति को फोन पर सूचना दी। बच्ची के पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद रातभर बच्ची को तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिली। 

सुबह पुलिस ने श्मशान घाट से लगे हल्लोमाजरा के जंगलों की तरफ खोजबीन शुरू की तो बच्ची का शव बरामद हुआ। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

आरोपी साइकिल पर बच्ची को ले गया था जंगल में
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर बाद क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी। इस दौरान जंगल के सामने सीआरपीएफ के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नाबालिग आरोपी साइकिल पर बैठाकर बच्ची को अपने साथ ले जाता नजर आया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच लिया। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

जंगल में मिले कपड़ों से भरे दो बैग

शव मिलने के बाद लोग हंगामा न कर दें, इसलिए सुबह ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। इस दौरान पुलिस को जंगल से कपड़ों से भरे दो बैग भी मिले हैं। इसमें कुछ नए और पुराने कपड़े रखे थे। पुलिस जांच के लिए इन बैगों को अपने साथ ले गई है। वहीं मौके से बरामद कपड़े के टुकड़ों को भी फॉरेंसिक टीम अपने साथ ले गई है। 

जंगल क्षेत्र में निगम का वाटर वर्क्स भी है। वहां रात के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि हाईवे पर इतने वाहन चलते हैं कि जंगल की ओर से कोई आवाज नहीं आती। चूंकि जंगल में रात के समय कोई रहता नहीं है, इसलिए हम भी दरवाजे कम ही खोलते हैं। सड़क के साथ लगने वाला मुख्य दरवाजा तो हम बंद कर लेते हैं लेकिन जंगल के पीछे से भी कई रास्ते हैं। लोग वहां से भी आ सकते हैं।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना, जंगल में मिल चुके हैं शव
वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले भी इस जंगल में शव मिल चुके हैं। वर्ष 2016 में भी एक शव मिला था। इसके अलावा एक बार किसी के कटे हुए अंग मिले थे। लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले कॉलोनी नंबर चार में एक पौने चार की बच्ची के साथ भी अमानवीय घटना हो चुकी है। अपराधियों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है।  

मामले में 12 साल के एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप चहल, एसएसपी, चंडीगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed