{"_id":"63ea2ffbe3b31acb7e03e998","slug":"dead-body-of-a-driver-found-in-bus-under-suspicious-circumstances-in-pathankot-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: संदिग्ध परिस्थितियों में बस में मिला ड्राइवर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot News: संदिग्ध परिस्थितियों में बस में मिला ड्राइवर का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mon, 13 Feb 2023 06:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:21 PM IST
सार
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह हार्ट अटैक प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि संभवत: जब ड्राइवर को अटैक आया तो सीट से नीचे गिरने पर चेहरे पर हल्की चोट आई होगी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पठानकोट बस स्टैंड में सोमवार तड़के बस के अंदर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक के चेहरे पर चोट के हल्के निशान थे। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित गांव चब्बा निवासी सतनाम सिंह (60) के तौर पर हुई है। थाना 1 प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप सल्गौत्रा ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस को सफाई कर्मचारी ने सूचना दी थी कि जब वह बस की सफाई करने पहुंचा तो उसने बस में ड्राइवर का शव देखा। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सतनाम सिंह बाबा बुढ्डा साहिब बस सर्विस में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत था। सतनाम पठानकोट-अमृतसर रूट पर बस चलाता था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह हार्ट अटैक प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि संभवत: जब ड्राइवर को अटैक आया तो सीट से नीचे गिरने पर चेहरे पर हल्की चोट आई होगी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन