फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead bodies of two cousins found in forest

जंगल में दो भाइयों के शव मिलने से सनसनी, घास काटने गए थे, गले में धारदार हथियार के निशान

Fri, 31 Jan 2020 09:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Jan 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two cousins found in forest
दोनों भाइयों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

26 जनवरी को घास काटने निकले चचेरे भाइयों के शव घर से 7 किमी दूर गांव कैनेट के जंगल में खून से लथपथ मिले। मामला पंजाब-हिमाचल सीमा से सटे हिमाचल के फतेहपुर का है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन का कहना है शवों का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन


गांव गंदीरी के रहने वाले चचेरे भाई 26 जनवरी को पशुओं के लिए चारा लाने के लिए निकले थे पर वापस नहीं लौटे। रात तक घर न लौटने पर परिवार ने उनकी हिमाचल और पंजाब के पठानकोट सहित अन्य पड़ोसी जिलों में तलाश शुरू की लेकिन दोनों की लाशें घर से 7 किमी. दूर हिमाचल के ही गांव गदराना और कैनेट के पास पड़ते जंगलों में मिली। 
विज्ञापन


छोटे भाई रमन का शव पुलिस ने गुरुवार को ही बरामद कर लिया था। 11 साल के रमन कुमार की खून से सनी लाश को भेड़ चराने वाले ने देखा तो पंचायत प्रधान सहित सूचना इंदौरा थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान और फतेहपुर पुलिस थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। गुरुवार को रात गहराने पर सर्च बंद कर दिया गया। शुक्रवार को रमन की लाश से 400 मीटर दूर बड़े भाई 18 वर्षीय अभिषेक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने जंगल से दातर और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का चप्पा चप्पा खंगाला और साक्ष्य जुटाए। वहीं धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एसके पॉल के नेतृत्व में टीम जंगल और आसपास के इलाकों में जांच को जुटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed