फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead bodies of father daughter and son found hanging in Jhajjar

Jhajjar News: झज्जर में फंदे पर लटके मिले पिता, बेटी और बेटे के शव, पत्नी ने देखा तो उड़े होश

Sun, 05 Nov 2023 11:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Nov 2023 11:15 AM IST
सार

घर में 37 वर्षीय कर्मवीर, 13 साल की बेटी मुस्कान और 11 साल का बेटा तनुज फंदे पर लटके मिले। जब तक इन्हें परिजनों ने देखा तब तक मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Dead bodies of father  daughter and son found hanging in Jhajjar
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली इलाके के गांव गंगड़वा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को फंदे से लटकाकर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय कर्मबीर, 11 बेटे तनुज और 13 वर्षीय बेटी मुस्कान के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि कर्मबीर दिल्ली में क्लस्टर बस चलाता था। रात के समय उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। जब पत्नी, कर्मबीर की मानसिक स्थिति को देखते हुए अपने जेठ के परिवार को सूचना देने गई तो इसी बीच कर्मबीर ने पहले तो अपने बेटे और बेटी को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उसके बाद कर्मबीर ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी पत्नी और कर्मबीर के भाई का परिवार वापस घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। जैसे ही दरवाजा खोला गया तो अंदर के हालात देखकर सबके पांव तले जमीन खिसक गई। फंदे पर तीन लाशें लटकी हुई थी।


आनन-फानन पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। डीएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी है। लेकिन लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मबीर ने अपने दोस्त नवीन को फाइनेंस पर गाड़ी दिलवाई थी।

जिसकी नवीन ने किस्त नहीं भरी और गाड़ी भी बेच दी। उसके बाद बैंक वालों ने कर्मबीर की जमीन कुर्क करने के आदेश दिए थे। लेकिन सरपंच द्वारा आश्वासन देने के बाद कुर्की नहीं की गई थी। बैंक के सात-आठ लाख रुपये नहीं देने पर जमीन कुर्की के आदेश होने से कर्मबीर परेशान चल रहा था। खैर, वजह पुलिस के जांच के बाद ही सामने आएगी। इस घटना क्रम ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed