{"_id":"5f1ebc908ebc3e638c772de1","slug":"dead-bodies-of-a-boy-and-girl-found-hanging-from-the-tree-in-amritsar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग लड़के से प्रेम किया, उसके लिए घर छोड़ा, फिर दोनों ने एक साथ फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिव्यांग लड़के से प्रेम किया, उसके लिए घर छोड़ा, फिर दोनों ने एक साथ फांसी लगा दी जान
Tue, 28 Jul 2020 02:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सीमावर्ती कस्बा अजनाला के गांव झंडेर में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर दुपट्टा बांधकर खुदकुशी कर ली है। प्रेमी-प्रेमिका दूर के रिश्तेदार थे। गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक और लड़की के बीच छह माह से प्रेम संबंध थे। लड़की प्यार में इतनी पागल थी, उसने बीते छह माह से घर छोड़ दिया था और किसी रिश्तेदार के घर रहती थी। लड़का दिव्यांग था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजन राजी नहीं थे। इस कारण रविवार देर शाम गांव के ही एक पेड़ से फंदा लगाकर दोनों दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन
सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने पेड़ पर दो लाशें लटकी देखीं और सूचना पुलिस थाना झंडेर को दी गई। एसएचओ अवतार सिंह ने दोनों की लाशों को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसएचओ ने कहा की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश करेगी। दोनों के परिजनों से पुलिस संपर्क में है। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आपस में प्यार करते थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने 174 की करवाई कर शव दोनों के परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन